देहरादून में करंट से कोहराम! दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक की उम्र 20 साल थी, दूसरे की 25 साल

राजधानी देहरादून में करंट से कोहराम मच गया है। कैंट थाना इलाके के शांति विहार कौलागढ़ में करंट लोगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

निर्माणाधीन मकान में ये युवक काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों युवकों को अचानक करंट लग गया। स्थानयी लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। कैंट प्रभारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों में एक युवक का नाम अखिल वर्मा था, जिसकी उम्र 20 साल थी। वहीं दूसरे का नाम छोटू था, उसकी उम्र 25 साल थी। युवक यूपी के पीलीभीत के रहने वाले थे। निर्माधीन इमारत में घिसाई का काम करते थे। युवकों की मौत खबर सुनने के बाद उनके परिवार में मतम पसर गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.