Dehradun

मसूरी में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, दुकान बंद करने के लिए किया गया मजबूर

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मसूरी में स्थानीय लोगों के एक समूह को दो शॉल विक्रेताओं को थप्पड़ मारते हुए दुकान बंद करने के लिए मजबूर करते देखा जा सकता है।

वीडियो में दाढ़ी वाले एक आदमी के नेतृत्व में तीन लोगों उन्हें बार-बार अपशब्द बोलते और थप्पड़ मारते देखे जा सकते हैं। वीडियो में उन्हें सामान समेट कर वहां से जाने को कहा जा रहा है। उनमें से एक व्यक्ति ने जम्मू-कश्मीर के निवासी के रूप में अपनी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड दिखाया, जिसके बाद उन्हें कुछ और थप्पड़ मारे गए।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि शॉल विक्रेताओं को थप्पड़ मारने वाले तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

जम्मू-कश्मीर छात्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नसीर खुएहामी ने कहा, “हमें उत्तराखंड के मसूरी से बहुत परेशान करने वाली और भयावह खबरें मिली हैं, जहां दो कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर बजरंग दल के सदस्यों ने बर्बरतापूर्ण हमला किया।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 16 अन्य कश्मीरी व्यापारियों को धमकाया गया है, परेशान किया गया है और उन्हें किराए के मकानों से बेदखल किया गया है। खुएहामी ने कहा कि इनमें से अधिकांश लोग मसूरी में वर्षों से व्यापार कर रहे हैं और शॉल बेच रहे हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्थआ में योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्तियों ने अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है और वादा किया है कि वे भविष्य में दोबारा ऐसा आचरण नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

आरोपियों की पहचान टिहरी गढ़वाल जिले में पोस्ट कैंपटी के रहने वाले सूरज सिंह, मसूरी के हाथीपांव के निवासी प्रदीप सिंह तथा मसूरी के कंपनी गार्डन के रहने वाले अभिषेक उनियाल के रूप में हुई है। खुएहामी ने दावा किया कि करीब 16 कश्मीरी शॉल विक्रेता अब मसूरी से कश्मीर घाटी लौट आए हैं ।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.