Haridwar

हरिद्वार के पिरान कलियर में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, 41 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले सप्ताह हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की में प्रसिद्ध मुस्लिम तीर्थ पिरान कलियर में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और 41 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में छह टीमों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया और इस दौरान पुलिस ने रैन बसेरों, झुग्गी झोपड़ियों और होटलों में छापेमारी की।

पहलगाम हमले के बाद देश भर में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। सुयाल ने बताया कि पिरान कलियर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 547 किरायेदारों और घरेलू सहायकों का किया सत्यापन किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 11 होटलों और 42 रेहड़ी वालों का चालान किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 41 संदिग्ध लोगों के पास किसी भी तरह के कागजात नहीं थे।

उन्होंने बताया कि इन सभी को हिरासत में लेकर पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में पुछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया कि सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी लोगों का शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश भी दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ठेली-रेहड़ी वालों, मोटर मैकेनिकों, गैराज में काम करने वाले लोगों और कबाड़ियों को भी अपना सत्यापन कराने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।

newsnukkad

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.