टिहरी गढ़वाल: विवि मुख्यालय के बाहर उत्तराखंड जन एकता पार्टी का धरना, कर्मियों की बहाली की मांग

श्रीदेव सुमन विवि से पूर्व में हटाए गए उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

हाल में सेवा बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के पदाधिकारियों ने विवि मुख्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कुलसचिव दिनेश चंद्रा को ज्ञापन देकर हटाए गए कर्मियों की शीघ्र बहाली की मांग की गई।

शुक्रवार को उजपा के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि सात सालों से कई स्थानीय युवा विवि में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन गत वर्ष करीब 35 कर्मचारियों को अचानक सेवा से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया।

उन्होंने कुलसचिव चंद्रा को ज्ञापन देते हुए जल्द सेवा बहाल करने की मांग की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, बीडीसी सदस्य संजय रावत, प्रधान सरिता रावत, सोहन सिंह, सुनीता,बलवीर सिंह नेगी, उत्तम नेगी, राजवीर तोमर, विजय नेगी मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.