उत्तराखंड ‘आप’ का उधम सिंह नगर में प्रदर्शन, किसानों को उनका हक दिलाने की कही बात

कृषि विधेयक और किसानों से जुड़े हकों के लिए आम आदमी पार्टी की लड़ाई लगातार जारी है।

एकदिवसीय सत्र के दौरान विधानसभा घेराव के बाद आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उधम सिंह नगर की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों व मजदूरों के बकाया भुगतान की मांगों व केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशों के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर व अन्य प्रदेश पदधिकारियों के नेतृत्व में सितारगंज में जोरदार प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सितारगंज की पुरानी तहसील परिसर में एकत्र हुए जहां से सैकड़ों कार्यकर्ता कृषि बिलों के विरोध और किसानों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों से होकर अनाज मंडी सितारगंज पहुंचे वहां नारेबाजी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी सितारगंज कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने सरकार और किसानों के लिए बनाई गई नीतियों को किसान विरोधी बताया एसएस कलेर ने कहा अगर किसान धूप में फसल उगा सकता है तो उनके हक की बात भी इसी धूप और खुली सड़क पर होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है साथ ही संसद में जो किसान विरोधी विधेयक पास किए गए गए हैं। वह भी किसानों के हितों को कुचलने वाले हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.