फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में कर्मचारी द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग की है। जिसके लिए कर्मचारियों ने अपने स्वजनों के साथ एक दिन का उपवास रखा।
कर्मचारियों ने मांग के साथ साथ प्रशासन को चेतावनी भी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की गई तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
आपको बता दें, साल 2005 के बाद विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन भी किया है। सभी कर्मचारी इसी संगठन के बैनर तले पेंशन बहाली के लिए आंदोलित हैं।
एक दिवसीय उपवास में जिला मंत्री माधव नौटियाल, बसुदेव रावत, राजेश भट्ट, बृजेश्वर नौटियाल, निर्मल नौटियाल, गोपाल राणा, धर्मेंद्र जगूड़ी, दिनेश बर्तवाल, दिनेश रावत, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.