हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

हरिद्वार में मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर स्नान किया। इस साल का ये दूसरा बड़ा स्नान है।

इससे पहले मकर संक्रांति पर्व पर भी यहां पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया था हालांकि सरकारी तौर पर आज का स्नान महाकुंभ मेले के स्नान में शामिल नहीं है लेकिन आस्था इन औपचारिकताओं पर भारी पड़ी है। लोग बुधवार से ही आज के स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचने लगे थे जिस पर देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी इसी के अनुरूप व्यवस्थाएं की थी हालांकि महाकुंभ को देखते हुए केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है जिसमें 72 घंटे पहले पुराना नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है साथी गंभीर रूप से बीमार लोगों को अपने फिटनेस के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाना जरूरी है।

हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए आई पुलिस भी आज व्यवस्थाओं को संभाल रही थी ट्रैफिक प्लान कल से ही लागू कर दिया का अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग रूटों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी रेलवे स्टेशन बस स्टैंड हरिद्वार आने वाले सभी बॉर्डर्स पर लोगों की आकस्मिक कोरोना संबंधित जांच की जा रही थी।

अभी कुंभ मेले से संबंधित एसओपी लागू नहीं किए गई है अतः हरिद्वार आने वाले यात्रियों तो फिलहाल 72 घंटे पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाना आवश्यक नहीं है व्यवस्था कुंभ नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लागू की जाएगी

हरिद्वार कुंभ मेले पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया चमोली की घटना के बाद हालांकि आज कम संख्या में यात्री यहां पहुंचे हैं और हरिद्वार में भी चमोली बांध दुर्घटना का उसका असर देखने को मिला है। इसके कारण गंगा में जल में मिट्टी और बोल्डर यहां जल के साथ आ रहे हैं और जल स्तर में भी काफी कमी आई है। इसके बावजूद करीब दो लाख लोग दोपहर तक स्नान कर चुके थे।

उन्होंने बताया कि सभी जगह मेला पुलिस ड्यूटी पर तैनात है हरिद्वार की सभी पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए, हालांकि गाइडलाइन पहले ही जारी हो चुकी है इसके बावजूद लोग अब काफी सतर्क हो चुके हैं।

इसलिए मेले में आने वाले श्रद्धालु गाइडलाइन के हिसाब से ही यहां पर आ रहे हैं। प्रशासन भी गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्था कर रहे हैं और मेले में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाजनक रूप से स्नान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.