टिहरी: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के 68 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप, डीएम ने किया इलाके का निरीक्षण

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

राज्य के हर जिले में प्रशासन नियमों को सख्ती से पालन कराने में जुटा हुआ है, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। वहीं, टिहरी गढ़वाल के खांडखाला के निर्माण कंपनी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के 68 कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने खांडखाला में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। डीएम ने संबंधित विभाग के साथ बैठक करते हुए खांडखाला में बने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वो कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए बेहतर इंतजाम करें। ताकि कंटेनमेंट जोन में रह गए लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

68 कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एचसीसी प्रबंधन ने काम बंद करने का निर्णय लिया है। कोरोना के बढडते प्रसार को देखते हुए खांडखाला में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऐसे उम्मीद जताई जा रही है कि एक हफ्ते बाद काम शुरू हो पाएगा। फिलहाल टिहरी बांध में पीएसपी का काम एचपी कंपनी कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.