पौड़ी: बूंद-बूंद को तरसे लोग! घंटों लाइन में लगने के बाद नसीब हो रहा पानी, कब दूर होगी किल्लत?

प्रदेश सरकार एक तरफ हर घर पानी पहुचाने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बरसात के बाद ही राज्य के कई इलाकों में पानी की किल्लत होने लगी है।

चौबटयाखाल, लैंसडाउन, दो तहसीलों, सतपुली और लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। करीब 25 साल पुरानी इस योजना से इलाके के करीब कई गांव कांडा पम्पिंग पेयजल योजना से जुड़े हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों परेशानी को दूर करने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, यहां सड़क कटने की वजह से कुछ गांव में पानी की किल्लत हो रही है। फॉल्ट नही मिल रहा है और दूसरी ओर जो मोटरे विगत 3 साल पहले लगी थी वो बंद पड़ी है जो 25 साल पुरानी है वो उतना कार्य नही कर पा रही है।

बताया जाता है कि साल 2016-17 में इस योजना के लिए 30 लाख का बजट मंजूर किया गया था, जिसमें दो पम्प हाउसों में दो-दो नई मोटरे लगी और बाकी पैसे योजना पर खर्च किए गए थे। आरोप है कि मोटरे सुचारू रूप से सिर्फ 6 महीने तक ही ठीक से चली उसके बाद रिपेरिंग पर रिपेरिंग होती रही। एक तरफ सरकार 1 रुपये में कनेक्सन देने की बात कर रही है, दूसरी ओर जल संस्थान के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं। जनता बेचारी काम काज छोड़कर अपने पुराने स्रोतों में घंटों पानी के लिए लानइ में लगती है।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.