प्रतीकात्मक तस्वीर
बागेश्वर के काफलीगैर तहसील में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की।
रेप में नाकाम नाबालिग की नाक काट दी और घर में रखी नगदी और लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और रोप की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि असों मल्लाकोट गांव के रहने वाले गिरीश परिहार और संजय मनकोटी शराब के नशे धुत होकर उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनकी नाबालिग लड़की के साथ रेप की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया तो उन्होंने लड़की की नाक पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने के मुताबिक, पीड़ित पक्ष के प्रार्थनापत्र के आधार पर नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.