चमोली में हेलंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 07 बाधित हो गया है। हाईवे पर एक ट्राला खराब हो गया है। ऐस में हाईवे बाधित हो गया है।
हाईवे के दोनों ओर बदरीनाथ आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोग भी फंसे हुए हैं। जिस जगह पर ट्राला फंसा हुआ है, वहां पर हिल कटिंग का काम चल रहा है। ऐसे में इस जगह पर रास्ता और संकरा हो गया है। खबरों के मुताबिक, सुबह करीब जोशीमठ की तरफ से ये ट्राला पोकलैंड मशीन को लोड कर चमोली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हेलंग के पास बीच हाईवे पर खराब हो गया। ऐस में ट्राला बीच सड़क पर ही फंस गया।
चमोली में आज कल जगह-जगह ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिल कटिंग का काम चल रहा है। कार्य के बीच ट्राला के फंसने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी गई हैं। सड़क निर्माण कर रही एजेंसी के ट्राला को सड़क से हटाने की कोशिश कर रही है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.