उत्तराखंड के टिहरी जिला स्थित धनौल्टी में विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है।
बता दें, जौनपुर ब्लाक के मुख्य बाजार थत्यूड़ में मोटर पुल के करीब से निकल रही विद्युत लाइन कभी भी किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती है। अकसर तेज हवाओं के चलने से विद्युत लाइन की तारें पुल के बेहद करीब होती हैं, जिससे कभी भी कोई करंट की चपेट में आ सकता है।
इसे लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत भी की गई है। बावजूद इसके किसी तरह का कदम नहीं उठाया गया है। आपको बता दें, पुल से हर रोज गुजरते हैं सैकड़ों लोगपुल बाजार के दो हिस्सों को जोड़ने के साथ-साथ नैनबाग व जौनपुर विकासखण्ड के कई क्षेत्रों को आपस में जोडता है।
इस सम्बन्ध में बीते दिनों धनौल्टी दौरे पर पहुंचे उप जिला अधिकारी धनौल्टी रविंद्र जुवांठा को भी स्थानीय लोगों ने अवगत करवाया था। जिसके बाद एसडीएम धनौल्टी ने विभागीय अधिकारियों को लाइनों को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.