उत्तराखंड के कई जिलों में ऐसे रास्ते हैं जहां कभी भी जंगली जानवरों का अचानक आना आम बात है। ऐसा ही रास्ता है कोटद्वार का।
जहां हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग 534 नजीबाबाद बुवाखाल पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवीं मिल के पास सड़क पर अचानक एक विशालकाय हाथी आ धमका।
अचानक गजराज के आने से यात्रियों और वाहन चालकों की सांसें थम गई। गनीमत ये रही कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। वाहनों की कतारों के बीच से हाथी जंगल की ओर निकल गया।
हाथी के अचानक आ धमकने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। वहीं मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को वाहनों के बीच से जंगल की ओर खदेड़ा और यातायात को सुचारू किया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.