पौड़ी: कार वर्कशॉप में आग लगने से मची अफरा-तफरी, धमाकों से दहला श्रीनगर

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के भक्तियाना इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार वर्कशॉप में आग लग गई।

इस दौरान वर्कशॉप के अंदर से धमाकों की आवाज भी सुनने को मिली। तत्काल मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय दो कर्मचारी वर्कशॉप में ही सोए हुए थे, जैसे-तैसे उन्होंने वहां से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जबतक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तबतक वर्कशॉप पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

वर्कशॉप मालिक के अनुसार उनके यहां कार की डेंटिंग-पेंटिंग होती है। कई लोगों की गाड़ियां यहां डेंटिंग-पेंटिंग के लिए आई हुई थीं वो भी जलकर राख हो गईं। वर्कशॉप मालिक के अनुसार उनका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.