उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में कोरोना से लटकी जिले की पहली महिला बैंक शाखा जल्द खुलने वाली है।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शाखा लोहाघाट में अगले एक महीने के भीतर खुल जाएगी। आपको बता दें, किसी भी बैंक की चंपावत जिले में ये पहली महिला शाखा होगी।
इतना ही नहीं जैसी शाखा का नाम है यानी ‘महिला शाखा’ वैसे ही इस शाखा में महिला कर्मचारी ही होंगी। गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की पहली महिला शाखा लोहाघाट में खोले जाने का दो साल पूर्व निर्णय लिया गया था। इस शाखा को मौजूदा वित्त वर्ष के शुरू में खुलना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन और अन्य कारणों से ये कार्यक्रम लटक गया।
बैंक द्वारा उठाए जा रहे इस कदम का मकसद महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को सहज तरीके से बैंक से लेनदेन करने में मदद करना है। आपको बता दें, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की चंपावत जिले में आठ शाखाएं हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.