पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील क्षेत्र में मिल रही लगातार अवैध खनन की शिकायत पर उप जिलाधिकारी के कार्रवाई की है।
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग और राजस्व विभाग ने छापेमारी कर मालन नदी से अवैध खनन ढुलान में लगे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। वहीं उप जिलाधिकारी ने बीईएल रोड पर खड़े आरबीएम से लदे पांच डंपर को सीज किया।
उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि बीईएल रोड पर पांच डंपर आरबीएम से भरे खड़े मिले। जांच में पाया गया कि सभी डंपर अवैध आरबीएम से भरे हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन विभाग ने भी देर रात को मालन नदी में छापेमारी कर 5 ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो राजस्व विभाग ने 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.