उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वो पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रहे हैं।
अनुग्रह नारायणण को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उनके बीमार होने की खबर लगी तो उन्होंने उन्हें दिल्ली लाने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद उन्हें उन्हें प्रयागराज से एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अनुग्रह नारायण सिंह ने ढाई साल तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। वो प्रयागराज से चार बार विधायक रहे हैं। उनकी खराब सेहत की खबर सुनने के बाद संगठन से जुड़े नेताओं ने चिंता जाहिर की है। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.