काशीपुर: ATM से पैसे निकालने आया शख्स हुआ ठगी का शिकार, मोबाइल पर आए मैसेज देखकर उड़े होश!

उधम सिंह नगर से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स से एटीएम बदलकर दो लाख रूपये ठग लिए गए।

मामला काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि अज्ञात लोगों ने ठगी को अंजाम दिया. पीड़ित ने बाताया कि 29 अक्तूबर को वो परमानंदपुर बीओबी के एटीएम से रुपए निकालने गए थे, जहां पहले से ही तीन युवक खड़े थे। एटीएम से पैसे निकालते समय युवक उनके पीछे खड़े हो गये थे।

पीड़ित के मुताबिक उन्होंने पहले एटीएम से 13 हजार रुपए निकाले और उसके बाद उन्होंने दोबार 12 हजार रुपए निकालने का प्रयास किया, लेकिन दूसरी बार रुपए नहीं निकले। इसके बाद वे घर आ गए।

अगले दिन उनके मोबाइल में मैसेस आया की उनके खाते में मात्र 87 रुपए है, जबकि एक दिन पहले उनके खाते में 2.24 लाख रुपए थे. वे एटीएम कार्ड को लेकर बैंक पहुंचे तो पता चला कि ये एटीएम उनका नहीं है। पीड़ित की पहचान मुकंदपुर गांव निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.