फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के रामनगर में वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक देखने को मिली।
दरअसल, वन प्रभाग तराई पश्चिमी के आम पोखरा रेंज में अतिक्रमण रोकने के लिए वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
इस दौरान ग्रामीणों और वन कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. बावजूद इसके वन विभाग की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। खबरों की माने तो रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी के आम पोखरा रेंज के कुमुगडार मालधन में वन विभाग की भूमि पर ग्रामीणों का पुराना अतिक्रमण है।
बताया जा रहा है कि विभाग को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी कि ग्रामीण अतिक्रमण को लगातार बढ़ा रहे हैं। इससे हाथी आसानी से रिहायशी इलाकों और खेतों में घुस रहे हैं। जिसे देखते हुए वन विभाग की टीम ने विभाग की भूमि को बचाने के लिए जेसीबी से खाई खोदी. जिससे वन्यजीवों से जनता की सुरक्षा भी हो सके और अतिक्रमण पर भी लगाम लगाई जा सके
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.