पिथौरागढ़ में हुई है सनडांस फिल्म समारोह में प्रदर्शन के लिए चयनित फिल्म ‘फायर इन द माउन्टेन्स’ की पूरी शूटिंग

28 जनवरी से 3 फरवरी तक वर्चुअली आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म समारोह में प्रदर्शन के लिए चयनित हिन्दी फिल्म ‘फायर इन द माउन्टेन्स’ की पूरी शूटिंग पिथौरागढ़ में हुई है।

इस फिल्म में चंदन सिंह बिष्ट और विनम्रता राय मुख्य भूमिकाओं में हैं। हल्द्वानी पहुंचे चंदन ने कहा कि लगभग डेढ़ घंटा अवधि की इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्क के कुछ दृश्यों को ही पिथौरागढ़ नगर के बाजार और मुनस्यारी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिर्थी जलप्रपात के आसपास फिल्माया गया है।

चंदन ने बताया कि वह आजकल एक वेब सीरीज ‘धुंध’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही उनकी दो फिल्में ‘खोटा सिक्का’ और ‘चाक’ रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों में वो प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में तल्ली खत्याड़ी गांव के चंदन मूल निवासी हैं। राष्ट्रीय नाट्य विघालय(एनएसडी) से वर्ष 1998 में स्नातक चंदन ने साल 2000 में प्रदर्शित हुई निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म मिशन कश्मीर में अभिनय कर अपने करियर की शुरूआत की। फिल्म ‘फायर इन द माउन्टेन्स’ उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के पारम्परिक जागर अनुष्ठान पर आधुनिक समाज और पुरानी पीढ़ी के विचारों के बीच संघर्ष की कहानी पर आधारित है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

7 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

7 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.