उत्तराखंड स्पेशल: जनवरी में घूमने का बना रहे प्लान तो तुंगनाथ मंदिर चले आइये, बर्फबारी के साथ ट्रेकिंग का ले सकते हैं मजा

जनवरी की ठंड में अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तो आपको एक बार उत्तराखंड के तुंगनाथ मंदिर जरूर आना चाहिये।

यहां आपको बर्फबारी के साथ सी ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा अध्यात्म से भी रूबरू हो सकते हैं। ‘तुंगनाथ’ उत्‍तराखंड के गढ़वाल के रुद्रप्रयाग जिले में एक पहाड़ पर है। इसी पर्वत पर स्थित है ‘तुंगनाथ मंदिर’ ।ये भोलेनाथ के पंच केदारों में से एक है।

तुंगनाथ मंदिर के आसपास नवंबर के बाद से ही बर्फ शुरू हो जाती है। और मार्च तक होती है। जनवरी के महीने सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। जहां तक नजरें जाती हैं वहां तक मखमली घास और पर्वत और आसपास बर्फ देखकर यूं लगता है जैसे बर्फ की चादर बिछी हो। यह नजारा इस जगह को और भी ज्‍यादा खूबसूरत बना देता है। साथ ही खिले हुए बुरांश के फूल जिन्‍हें देखकर आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी उनसे।

यूं तो मई से नवंबर तक कभी भी तुंगनाथ के दर्शनों के लिए जा सकते हैं, लेकिन जनवरी और फरवरी का समय यहां लोग आना काफी पसंद करते हैं। ‘तुंगनाथ’ के दर्शन करने के लिए ऋषिकेश से गोपेश्‍वर होकर चोपता जाना होगा। इसके बाद ‘तुंगनाथ’ के लिए स्‍थानीय साधन मिल जाते हैं। इसके अलावा दूसरा रास्‍ता ऋषिकेश से ऊखीमठ होकर जाता है। ऊखीमठ से भी चोपता जाना होगा उसके बाद ‘तुंगनाथ’ मंदिर के लिए साधन मिल जाते हैं।

कहा जाता है कि इसे पांडवों ने भगवान शिव को खुश करने के लिए स्‍थापित किया था। इसके पीछे कथा मिलती है कि कुरुक्षेत्र में हुए नरसंहार से भोलेनाथ पांडवों से रुष्‍ट थे तभी उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए ही इस मंदिर का निर्माण किया गया था। इसके अलावा यह भी मान्‍यता है कि माता पार्वती ने भी शिव को पाने के लिए यहीं पर तपस्‍या की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.