गढ़वाल विवि ने जारी की BA की मेरिट लिस्ट, कैसे लें प्रवेश और कितनी होगी फीस.. 2 मिनट में पढ़ें

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर की बीए और बीए पत्रकारिता (ऑनर्स) की कट ऑफ मैरिट जारी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीए प्रथम सेमेस्टर में सामान्य वर्ग में 60.2 प्रतिशत और बीए पत्रकारिता (ऑनर्स) में 63.1 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम सूची में शामिल किया गया है।

आपको बता दें, इकॉनोमिक वीकर सेक्शन (ईएब्ल्यूएस वर्ग), ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग के सभी छात्र-छात्राएं अपनी फीस ऑलाइन जमा करवा सकते हैं। वहीं छात्र 17 से 25 अक्टूबर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों के प्रवेश अस्थाई रूप से किए जाएंगे।

बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका, आरक्षण प्रमाण-पत्र की छायाप्रति को प्रमाणित कराने के बाद एंव टीसी, चरित्र प्रमाण-पत्र (सीसी) माइग्रेसन प्रमाण-पत्र की मूलप्रतियां बिड़ला परिसर के संकायध्यक्ष कार्यालय में जमा करनी होगी

आपको बता दें बिना प्रायोगिक विषय वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 1310 रुपए शुल्क निर्धारित है। जबकि एक प्रायोगिक विषय वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु 1510 रूपए और दो प्रायोगिक विषय वाले पाठ्यक्रम में 1710 रूपए शुल्क रखा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.