बागेश्वर: जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रही जांच रद्द करने की मांग

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों का संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रही जांच के विरोध में प्रदर्शन जारी है।

बागेश्वर में उनके खिलाफ जांच निरस्त करने की मांग को लेकर कर्माचारियों ने गुरुवार की शाम को नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान तत्काल प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ चल रही जांच को वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने  कहा कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जारी जांच को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के रोस्टर में पहले की तरह पहला पद सामान्य वर्ग के लिए रखे जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी आंदोलनों में ये पहला मौका है जब किसी कर्मचारी नेता के खिलाफ इस तरह के तथ्यहीन जांच के आदेश दिए गए हों।

उन्होंने कहा कि  कोरोना की वजह से एक दिन के वेतन कटौती के फैसले को भी वापस लिया जाए। फोर्थ ग्रेड के कार्मिकों को पहले की तरह 25 प्रतिशत पदोन्नति कोटे के आधार पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो 14 अक्टूबर को बाइक रैली निकल कर विरोध दर्ज कराएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.