टिहरी गढ़वाल में कोटेश्वर बांध परियोजना के हैड्रोमेकेनिकल विभाग में काम कर रहे ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों ने कंपनी मोर्चा खोल दिया है।
कंपनी के करीब 24 मजदूर अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वो काम बंद कर देंगे। इस मामले में मजदूरों ने प्रशासन ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि ग्लोबल कंपनी द्वारा मजदूरों को कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं और न ही कोई छुट्टी दी जा रही है।
मजदूरों का कहना है कि उन्होंने ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी को एक मांग पत्र दिया था। इनका कहना है कि मांग पत्र सौंपने के बाद 17 सितंबर से लेकर अभी तक मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कंपनी के मजदूरों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं पूरी हुईं तो 29 सितंबर से वो हड़ताल पर जाने के लिए वो बाध्य होंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी और उसके संबंधित की होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.