रुद्रप्रयाग: ‘कटप्पा’ से सुसज्जित किया जा रहा तुंगनाथ मंदिर, सैलानियों को जल्द बदली दिखेगी सूरत

पूरे विश्व में तृतीय केदार के रूप में मशहूर और सबसे ऊंचाई पर रुद्रप्रयाग में स्थित भगवान तुंगनाथ मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है।

मंदिर के प्रांगण में बेंगलुरू से आए कटप्पा और स्थानीय स्तर के कटुआ पत्थर से सजावट की जा रही है। मंदिर के सामने वाले हिस्से में प्रांगण तैयार किया गया है, ताकि यात्री यहां पर बैठ कर तुंगनाथ धाम के दर्शन कर सकें। मंदिर के आगे और पितृ शिला पर कटप्पा पत्थरों के बिछने से धाम की भव्यवता बढ़ गई है। मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से यहां मंदिर प्रांगण का निर्माण किया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में है। तीन सालों से ये काम चल रह है।

मंदिर के पुजारी नरेंद्र सिंह भंडारी और अनुसूया मैठाणी के अनुसार, तीन सालों से मंदिर प्रांगण में काम धीमी गति से चल रहा था, लेकिन पिछले दिनों जिला अधिकारी वंदना सिंह के तुंगनाथ धाम पहुंचने पर कार्य में गति आई है। वहीं, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि तुंगनाथ में सौंदर्यीकरण कार्य विशेष प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। पिछले दिनों तुंगनाथ का भ्रमण करने के दौरान कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए थे।

तुंगनाथ धाम पर्यटन के क्षेत्र में अहम स्थान रखता है। 6 महीने जब तुंगनाथ के कपाट बंद रहते हैं तो तब भी यहां हजारों की संख्या में सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आते रहते हैं। तुंगनाथ धाम में भगवान शिव की भुजाओं की पूजा होती है। हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए तुंगनाथ धाम आते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.