सेना भर्ती रैली का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी! 20 दिसंबर से होगी रैली, इन नियमों को जान लें

उत्तराखंड में सेना भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 20 दिसंबर से कोट्वदार में होने वाली सेना भर्ती का जिलेवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले पंजीकृत युवाओं को उनका प्रवेश पत्र ई-मेल के जरिए भेज दिया गया है। रैली में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट न लाने वाले युवा को रैली में हिस्स नहीं लेने दिया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी के मुतबिक, 20 दिसंबर को कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप में उत्तरकाशी जिले की पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डूंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील के युवा हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को उत्तरकाशी के बड़कोट और रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ, जखोली और बसुकेदार तहसील की भर्ती होगी। 22 दिसंबर को रुद्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग तहसील और टिहरी गढ़वाल की प्रतापनगर, टिहरी, धनौल्टी, जाखणीधार, और नरेंद्रनगर तहसील की भर्ती होगी।

24 दिसंबर को टिहरी गढ़वाल के कंडीसौण, गाजा और कीर्तिनगर और चमोली से थराली, गैरसैंण, आदिबद्री तहसील के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

25 दिसंबर को चमोली जिले के जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, देवाल, नारायणबगढ़, नगासू, नंद्रप्रयाग और घाट के युवा, 26 दिसंबर को चमोली की पोखरी तहसील के साथ पौड़ी जिले की जाखणीखाल, बीरोंखाल और पौड़ी तहसील के युवा रैली में शामिल होंगे। 27 दिसंबर को लैंसडौन, सतपुली और श्रीनगर

28 को थैलीसैंण, धूमाकोट व चौबट्टाखाल, 29 को कोटद्वार, यमकेश्वर, और चाकीसैंण तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 30 दिसंबर को रुड़की, हरिद्वार और भगवानपुर और 31 दिसंबर को लक्सर व देहरादून जिले की देहरादून तहसील के युवाओं के लिए भर्ती होगी। 1 जनवरी को चकराता, विकासनगर, त्यूणी और 2 जनवरी को ऋषिकेश, डोईवाला और कालसी के युवा रैली में हिस्सा लेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.