उत्तराखंड के काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हे की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद जिले से बारात लेकर उधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
खबरों की माने तो यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले चंद्रसेन अपने बेटे की मुकेश की बारात लेकर शुक्रवार शाम को काशीपुर पहुंचे थे। बारात चढ़त की तैयारी चल रही थी कि तभी दूल्हे के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसकी रास्ते में मौत हो गई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.