चमोली: आदमखोर गुलदार ने मजदूर को बनाया निवाला! बोल्डरों के बीच से घसीटता हुआ ले गया, दहशत में लोग

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का इंसानों पर हमले का सिलसिला जारी है। पहाड़ी जनपदों में सबसे ज्यादा खौफ भालू और गुलदार का है।

आए दिन गुलदार द्वारा लोगों पर हमले की खबरें आती रहती है। हाल ही में चमोली जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है जहां एक गुलदार ने मजदूर को अपना निवाला बना लिया।

जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ के बलदोडा के पास गुलदार के हमले से एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर के मरने के बाद गुलदार उसके शव को सड़क पर गिरे बोल्डरों से होते हुए ले गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मजदूर देर रात को शौच के लिए गया था। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला कर अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि मृतक नेपाली मूल का है, जो कि ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य में मजदूरी करता था

आपको बता दें ये घटना बुधवार देर रात की है। लोगों को इस बात की जानकारी जब लगी जब जब मजदूर के अन्य साथियों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान साथी मजदूरों को पत्थरों के बीच मजदूर का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। उधर, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.