हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चरस के साथ नशे का ‘सौदागर’ गिरफ्तार, ऐसे होती थी तस्करी!

उत्तराखंड में कोरोना काल में भी अवैध नशे का करोबार चरम पर है। बड़े स्तर पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है।

इन तस्करों पर भी पुलिस समय समय पर अभियान चलाते रहती है। हाल ही में हलद्वानी पुलिस को भोटिया पड़ाव इलाके में सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जीशान उर्फ सानू है, जो लोहाघाट से चरस लेकर आया था। इस चरस को वह हल्द्वानी में किसी को देने वाला था।

इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस दौरान आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी ने बताया कि स्मैक तस्करी की सूचना पर नवाबी रोड स्थित खंडेलवाल कॉम्पलेक्स के पास कारों को रोककर उनकी तलाशी ली जा रही थी। तभी एक व्यक्ति के बैग से एक किलो चरस बरामद हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.