हल्द्वानी की लालकुआं कोतवाली पुलिस ने व्यापारी से लूट के मामले में 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश बहेड़ी निवासी एक व्यापारी से 10 हजार रुपये की लूट हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लूट के नगद पैसे, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत दूसरे दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यूपी के बहेड़ी के रहने वाला व्यापारी इलियास अहमद 23 अक्टूबर को लालकुआं के डिपो नंबर 4 में जलौनी लकड़ी खरीदने आए थे। इस दौरान चारों आरोपी व्यापारी को सस्ती लकड़ी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। व्यापारी के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद व्यापारी ने लाल कुआं कोतवाली में मामला दर्ज करवाया था।
पकड़े गए सभी आरोपी लाल कुआं थाना इलाके के नगीना कॉलोनी के रहने वाले हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.