हरिद्वार: कोरोना महामारी की मार से व्यापारी हलकान, निकाली नंगे पांव सत्याग्रह यात्रा, सरकार से मदद की अपील

कोरोना महामारी की वजह से हर वर्ग आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसका असर व्यापारियों पर भी काफी पड़ा है।

व्यापारिक संगठन सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं। हरिद्वार में प्रदेश व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नंगे पांव सत्याग्रह यात्रा निकाली। व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। कोरोना काल राज्य की सीमाएं सील होने की वजह से व्यापारी का धंधा प्रभावित हुआ है।

व्यापारियों की मांग है कि जिस तरह सरकार ने किसानो और मजदरों की मदद की है, उसी तरह सरकार व्यापारियों को आर्थिक सहायता दे। साथ ही ही बिजली, पानी, हाउस टैक्स और व्यापारियों के बच्चों के स्कूल की फीस माफ करे। व्यापारियों ने ये भी कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को जल्द नहीं मानती है तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस मुद्दे पर सत्याग्रह पदयात्रा कनखल क्षेत्र में निकली गई थी। अब हरिद्वार क्षेत्र में पद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार शहर में हर दिन अलग-अलग हिस्सों में यात्रा निकाली जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.