गौरवशाली पल! भारतीय सेना में शामिल हुए 171 रिक्रूट, लैंसडौन में आयोजित कसम परेड में ली देशसेवा की शपथ

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में आयोजित कसम परेड समारोह में 171 रिक्रूट देश की रक्षा करने की कसम ग्रहण करके थल सेना में शामिल हो गए।

परेड के समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय ने कसम ग्रहण करने वाले जवानों से रेजीमेंट की ख्यति को विश्व पटल पर फैलाने का आह्वान किया।

आपको बता दें, गढ़वाल रेजीमेंट के परेड ग्राउंड में कोर-96 के 171 रिक्रूटों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नव प्रशिक्षित जवानों ने समीक्षा अधिकारी कर्नल आफ द रेजीमेंट (गढ़वाल राइफल्स एवं गढ़वाल स्काउट) लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय को सलामी दी।

परेड को संबोधित करते हुए लेफ्ट.जनरल उपाध्याय ने कहा कि नव प्रशिक्षित जवानों ने सेना में शामिल होकर अपने जीवन का सर्वोत्तम निर्णय लिया है। कोविड गाइडलाइन के कारण सेना का हिस्सा बनने वाले जवानों के स्वजन कसम परेड़ समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

6 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

6 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.