हरिद्वार: राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, जिला पूर्ति विभाग के दफ्तर पर बोला हल्ला

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर गांव और आसपास के लोग राशन कार्ड नहीं बनने की वजह से परेशान हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला पूर्ति विभाग पर परेशानियों पर ध्यान नहीं देना का आरोप लगाया है। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि कई लोगों का राशन कार्ड नहीं बना है। वहीं, कई लोगों का राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुराज सेवा दल के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि इलाके के लोगों ने तीन महीने पहले राशन कार्ड के ऑनलाइन और नए राशन कार्ड के फार्म भरकर विभाग अधिकारियों के पास जमा करा दिया थे, लेकिन जिला पूर्ति कार्यालय के लगातार चक्कर काटने के बाद भी विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अभी तक लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं।

एक व्यक्ति ने बताया कि राशन डीलर एक महीने में एक ही दिन दुकानें खोलते हैं। साथ ही इस संबंध में वो कोई जानकारी भी नहीं देते हैं। ऐसे में लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। गरीब परिवारों के राशन को भी राशन डीलर बचाने का काम कर रहे हैं।

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने कहा कि ये सभी लोग जगजीतपुर और आसपास के रहने वाले हैं। इनके राशन कार्ड ऑनलाइन करने और नए बनाने के आवेदन मिले हैं। उन्होंने बताया कि फार्म की जांच के बाद ऑनलाइन होने पर इनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.