हरिद्वारः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन, कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में आने से थे बिमार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व विधायक अमरीश कुमार का निधन हो गया है। उनके निधन पर राजनीतिक हलकों में शोक है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान वे कोरोना की चपेट में आए थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं, उनके निधन पर हरिद्वार सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शोक जताया है।

निशंक ने ट्वीट किया, उनके निधन का समाचार सुनकर गहरा धक्का लगा है। वे उत्तर प्रदेश की विधानसभा से मेरे मित्र रहे। अनेक सामाजिक विषयों पर हमेशा हमारी चर्चा होती रही। वहां दलगत राजनीति को हमने कहीं आड़े नहीं आने दिया था। वे संसदीय ज्ञान के मर्मज्ञ थे। उनके निधन से निश्चित रूप में क्षति हुई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।

अंबरीश कुमार हरिद्वार की सियासत का एक जाना-माना चेहरा हैं। उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती थी। वह चाहे किसी भी दल में रहें हों, लेकिन मुद्दों को लेकर मुखर रहे। 2011 में सपा छोड़कर फिर कांग्रेस में शामिल होने वाले अंबरीश ने एक साल बाद बगावत कर हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लड़ा था। हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने पर अंबरीश फिर कांग्रेस में आ गए। उन्हें हरीश रावत का नजदीकी माना जाता था। आज वे हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक है।

अमरीश कुमार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का भी पुरस्कार मिला था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

उनके करीबी राजन मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.