उत्तराखंड: सादगी से मनाया जा रहा बकरीद का जश्न, कोविड नियमों का हो रहा पालन

उत्तराखंड में कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के तहत इस बार ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हुई।

लोगों ने घर और मस्जिदों में समिति संख्या में ईद की नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को बकरीद की बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह त्याग एवं समर्पण का त्योहार है। यह मानव कल्याण, सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को बकरीद की बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।

बकरीद को लेकर शहर के पलटन बाजार, तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट, शापिंग माल में खरीदारी को लोग की भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोग कपड़े, खाद्यान्न और मिठाई की खरीदारी करते नजर आए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.