नैनीताल हाईकोर्ट में DPC चुनाव मामले की हुई सुनवाई, सितंबर में होगी अगली सुनवाई, पढ़िए अदालत ने क्या कहा

उत्तराखंड में जिला नियोजन समितियों के चुनाव के मामले में याचिकाकर्ता की बातों से नैनीताल हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ और मामले की सुनवाई सितंबर की तारीख मुकर्रर कर दी।

मुख्य न्यायाधीश आर.एस. चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की युगलपीठ में गुरुवार को जिला पंयाचत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वो हरिद्वार में पंचायत चुनाव कराने के बाद मई में डीपीसी के चुनाव खत्म कराने को तैयार है।

हाईकोर्ट सरकार के जवाब से संतुष्ट नजर आई और उसका मानना था कि चुनावों के लिए सरकार को समय दिया जाना चाहिए लेकिन याचिकाकर्ता की ओर से इसका विरोध किया गया और उसकी ओर से अदालत से जल्द चुनाव कराने की मांग की गई। अदालत ने याचिकाकर्ता की बात से असंतुष्टि जाहिर करते हुए इस मामले की सुनवाई के लिये सितम्बर महीने की तिथि मुकर्रर कर दी।

दायर याचिका में कहा गया कि चुनाव आयोग प्रदेश में डीपीसी का चुनाव कराने को तैयार है जबकि सरकार इस मामले में टालमटोल कर रही है। कोरोना महामारी के चलते ठप पड़ी चुनाव प्रक्रिया को सरकार फिर शुरू नहीं कर रही है। गौरतलब है कि इस मामले में बुधवार को भी सुनवाई हुई थी और अदालत ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर सरकार से जवाब पेश करने को कहा था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.