उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सिगड्डी सिद्धबली स्टोन क्रशर पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक क्रशर को सीज करने के आदेश दिए।
आपको बता दें, सिगड्डी के रहने वाले देवेंद्र सिंह अधिकारी ने एक साल पहले हाईकोर्ट में इस मामले में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि राजाजी नेशनल पार्क के बफर जोन से लगे कोटद्वार क्षेत्र में 3 किलोमीटर के दायरे में एक स्टोन क्रशर है, जोकि प्रदूषण फैला रहा है।
इसके अलावा याचिका में कहा गया था कि यह स्टोन क्रशर मानकों को भी पूरा नहीं करता है। याचिका में बताया गया कि क्रशर के कारण यहां की खेती प्रवाहित हो रही है। आम लोगों को भी इससे खासी परेशानी हो रही है।
जिस पर हाईकोर्ट के निर्देशों पर शासन ने जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी की रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने सिद्धबली स्टोन क्रशर को सीज करने के आदेश जारी किए।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.