उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के प्रमुख व्यवसायिक शहर हल्द्वानी में इस साल होली के सीजन में अबीर-गुलाल, रंग और पिचकारी के कारोबार में मंदी छाई रही।
आलम ये है कि ग्राहकों की भीड़ से पटे रहने वाले हल्द्वानी के बाजारों में ज्यातर दुकानदारों के समय काटना मुश्किल हो रहा है और दुकानदार दुकानों में सोते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। मंदी के लिए अधिकतर थोक कारोबारी कोरोना महामारी को जिम्मेदार मान रहे हैं वहीं कुछ फुटकर कारोबारियों का मानना है कि गली-मोहल्लों में रंग एवं पिचकारी की दुकानें खुलने के कारण लोग बाजार का रूख नहीं कर रहे हैं।
रंगों के थोक कारोबारियों का कहना है कि उन्हें गत रविवार तक ही बिक्री की आस बनी हुई थी। उनका ये भी कहना है कि अब बचा हुआ माल होली के अगले सीजन के लिए स्टाक करना पड़ रहा है। शहर के सदर बाजार के कारोबारी विनोद कुमार देवल का मानना है कि कुमाऊं के पर्वतीय जिलों और हल्द्वानी से सटे इलाकों के फुटकर दुकानदारों के खरीददारी हेतु नहीं पहुंचने के कारण ही बाजार में व्यवसाय के दृष्टिकोण से सुनसानी पसरी हुई है।
बाजार में सीमित ग्राहकों के कारण अधिकतर दुकानदार मन मारकर दुकानों में बैठे हैं और कम मूल्य की वस्तुएं मांगने वाले ग्राहकों को लौटा रहे हैं। एक थोक कारोबारी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले एक कर्मचारी का कहना है कि बाजार में सुनसानी के कारण ऐसा माहौल व्याप्त है जैसे शनिवार को ही होलिका दहन होने वाली हो।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.