पौड़ी: जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक पर लगे गंभीर आरोप, लेंस के बदले करता था इस चीज की डिमांड

पौड़ी जिले के चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सक एसके सोनी के खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज की है।

बताया जा रहा है कि नेत्र चिकित्सक एसके सोनी ऑपरेशन के नाम पर तीन से पांच हजार रुपए घूस लेता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वह मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी पहुंचे, जहां पर डॉक्टर सोनी ने उनसे 3000 से 5000 रुपए में लेंस लगाने की बात कही, जबकि सरकारी चिकित्सालय में यह सुविधाएं निशुल्क होती है।

वहीं, सीएमएस रमेश राणा ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि मामला सत्य पाया जाता है तो चिकित्सक के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता नीलम रावत ने बताया कि जिला चिकित्सालय पौड़ी में ऑपरेशन के नाम पर 3 हजार से 5 हजार लिए जा रहे हैं, जो सरासर गलत है। जिसकी शिकायत उन्होंने सीएमएस पौड़ी से भी की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.