झीलों की नगरी नैनीताल में लौटी रौनक, बड़ी संख्या में सैलानी कर रहे यहां का रुख, कारोबारियों ने ली राहत की सांस

कोरोना महामारी और लॉकडाउन से बेहाल उत्तराखंड का पर्यटन धीरे-धीरे उबरने लगा है। नैनीताल से अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं।

झीलों की नगरी में अब बड़ी संख्या में सैलानी रुख कर रहे हैं। करीब 6 महीने से नैनीताल वीरना पड़ा था, जो अब गुलजार होने लगा है। इसके साथ ही यहां के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि 6 महीने से बंद पड़े पर्यटन कारोबार को एक गति मिल गई है और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है।

नैनीताल में सैलानी नैनी झील में नौकायन का आनंद ले रहे हैं। वहीं, कई सैलानी नैनीताल के उच्च स्तरीय चिड़ियाघर में जाकर बाघ, गुलदार समेत पहाड़ी जानवरों का दीदार कर रहे हैं।  साथ ही ये सैलानी हिमालय दर्शन और केव गार्डन जाकर प्राकृतिक गुफाओं और हिमालय पर्वत की सुंदर श्रृंखलाओं का अवलोकन भी कर रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि अभी भी मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। नैनीताल का मौसम बेहद खूबसूरत है। यही वजह है कि लोग यहां का रुख कर रहे हैं।

इस समय नैनीताल में सैलानियों की संख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नैनीताल की पार्किंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन की चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां घूमने आते हैं। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से रौनक फीकी पकड़ गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से रौनक लौटने लगी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.