उत्तराखंड: पहाड़ों पर ठंडक ने दी दस्तक, जानें अगले हफ्ते का कैसा होगा आपके शहर का मौसम?

रे देश में गर्मी के मौसम की विदाई के साथ ही ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।

पहाड़ी राज्य होने की वजह से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज देश के दूसरे प्रदेशों के मुकाबले अभी से थोड़ा ज्यादा सर्द होने लगा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले हफ्ते से दिन और रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी। राजधानी देहरादून में पिछले चार दिनों में तापमान में दो डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान अभी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जबकि रात पहले के मुकाबले ज्यादा सर्द हो गई है।

तापमान में गिरावट के बावजूद दोपहर में अभी भी तेज धूप हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही आठ अक्तूबर तक दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं 9 और 10 अक्टूबर के बाद से मैदानी इलाकों में कोहरा भी गिर सकता है।

पिछले चार दिनों के तापमान
1 अक्तूबर : अधिकतम-33.2     न्यूनतम-20.1
2 अक्तूबर : अधिकतम-33.3        न्यूनतम-20.4
3 अक्तूबर : अधिकतम-33.5      न्यूनतम-20.1
4 अक्तूबर : अधिकतम-33.2      न्यूनतम-18.8

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.