उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीरथ सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण का बढ़ता स्तर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार 10 मई तक एक अहम फैसला लेगी।
आपकों बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना को लेकर हालत बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते रोज उत्तराखंड में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 9642 कोरोना के नए मरीज मिले। इसमें देहरादून में सबसे ज्यादा 3979, नैनीताल में 1342, ऊधमसिंह नगर में 1286 और हरिद्वार में 768 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
वहीं पहाड़ों में भी उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, टिहरी गढ़वाल में 325, चमोली में 314, चंपावत में 214, पौड़ी गढ़वाल में 196, बागेश्वर में 117, पिथौरागढ़ में 111 और रुद्रप्रयाग में 94 मामले सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 137 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 67691 पहुंच गई है, जबकि संक्रमण दर 26 फीसद रही। वहीं, 4443 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.