उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीरथ सरकार सख्त, 10 मई को लेंगी बड़ा फैसला

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए तीरथ सरकार अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बावजूद कोरोना संक्रमण का बढ़ता स्तर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार 10 मई तक एक अहम फैसला लेगी।

आपकों बता दें कि उत्‍तराखंड में कोरोना को लेकर हालत बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते रोज उत्‍तराखंड में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा 9642 कोरोना के नए मरीज मिले। इसमें देहरादून में सबसे ज्यादा 3979, नैनीताल में 1342, ऊधमसिंह नगर में 1286 और हरिद्वार में 768 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

वहीं पहाड़ों में भी उत्तरकाशी में 531, अल्मोड़ा में 365, टिहरी गढ़वाल में 325, चमोली में 314, चंपावत में 214, पौड़ी गढ़वाल में 196, बागेश्वर में 117, पिथौरागढ़ में 111 और रुद्रप्रयाग में 94 मामले सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में उत्‍तराखंड में 137 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 67691 पहुंच गई है, जबकि संक्रमण दर 26 फीसद रही। वहीं, 4443 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.