हरिद्वार महाकुंभ के लिए रेलवे की महातैयारी, चलेंगी 100 ट्रेनें, जानिए और क्या है खास

कोरोना काल में हरिद्वार महाकुंभ होना है। ऐसे में इसे लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही ऐसी तैयारी की जा रही है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो उसके लिए रेलवे भी तैयारी में जुटा हुआ है। खबरों के मुताबाकि, श्रद्धालुओं को हरिद्वार पहुंचाने के लिए रेलवे 100 से ज्यादा ट्रेने चला सकता है। ये ट्रेनें कुंभ के दौरान हरिद्वार को हर सिस्से से जुड़ने का काम करेंगी।

हरिद्वार में 14 जनवरी 2021 से कुंभ मेला आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में देशभर से श्रद्धालु ट्रेन से हरिद्वार पहुंचेंगे हैं। ऐसे में रेलवे हरिद्वार स्टेशन पर भीड़ को कम करने की योजना पर काम कर रहा है। यही वजह है कि कुंभ के दौरान 100 से ज्यादा ट्रेनों को चलाने की तैयारी की जा रही है। ऋषिकेश से कर्ण प्रयाग तक नई रेल लाइन की पटरी बिछाई जा रही है। ऋषिकेश में पहला स्टेशन तैयार हो चुका है। इसका नाम योग नगरी स्टेशन रखा गया है। इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा।

योग नगरी स्टेशन कई यार्ड और वाशिंग लाइन तैयार किए गए हैं। ऐसे में इस स्टेसन पर एक समय में 20 से ज्यादा ट्रेनें खड़ी की जा सकती हैं और सफाई और मरम्मत के काम भी किए जा सकते हैं। अन्य यात्री सुविधा और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। रेल प्रशासन हरिद्वार के बजाय कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों को योग नगरी से चलाएगा। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार स्टेशन के बजाय योग नगरी स्टेशन भेजने की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ को काबू करने के लिए योग नगरी के अलावा ट्रेनें मोतीचूर और हरिद्वार स्टेशन पर दो से पांच मिनट के लिए रोकी जाएंगी।

कुंभ के दौरान ज्यादा ट्रेने चलाई जा सकें इसे ध्यान में रखते हुए लक्सर से हरिद्वार तक दोहरी रेललाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, इस काम को अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। कुंभ मेले की तैयारी को लेकर रेल मंडल को 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं। तैयारी की निगरानी रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड चेयरमैन व महाप्रबंधक कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.