कोरोना पर तेजी से काबू पा रहा रुद्रप्रयाग? रविवार के मुकाबले आज तीन गुना कम केस हुए दर्ज

उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के डरावने आंकड़े आने के बाद सोमवार को कुछ हद तक राहत जरूर मिली, लेकिन मुसीबत अभी भी कम नहीं हुई है।

क्योंकि सोमवार को भी एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, हालांकि ये बात जरूर है कि पिछले तीन दिनों के आंकड़ों की तुलना करें तो सोमवार को कुछ कम था। पिछले 24 घंटे में 1,043 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 15 मरीजों की मौत भी हुई है।

इन सबके बीच पिछले 24 घंटे में सबसे कम केस किसी जिले से हैं तो वो बागेश्वर है, बागेश्वर के बाद रुद्रप्रयाग दूसरा ऐसा जिला है जहां पिछले 24 घंटे में सबसे कम केस दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रुद्रप्रयाग में पांच लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि ये आंकड़ा एक दिन पहले यानी रविवार को तीन गुना था। रविवार को जिले में 15 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

राज्य में क्या है कोरोना की स्थिति
राज्य में सोमवार को कोरोना के 1043 नए मरीज मिले। जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 33016 पहुंच गई है। जबकि कुल मरने वालों का आंकड़ा 429 हो गई है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती नौ दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो जबकि हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार मरीजों की मौत हो गई।

रिकार्ड 1037 मरीज ठीक
आपको बता दें, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1037 मरीज सोमवार को ठीक हुए। यह एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की राज्य में अभी तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले रविवार को राज्य के अस्पतालों में भर्ती 1009 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। राज्य में अभी तक कुल 22077 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 10374 मरीजों को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.