टिहरी गढ़वाल के आईटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चंबा ब्लॉक स्यूटा पहुंच गया है।
34 साल के आईटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर का अरुणाचल प्रदेश में ट्रेनिंग के दौरान निधन हो गया था। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विजय सिंह पुंडीर साल 2009 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। छत्तीसगढ़ में तैनाती के बाद वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में उन्हें खास ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। उनके भाई प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि विजय सिंह पुंडीर की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया।
जवान विजय सिंह पुंडीर की शादी साल 2013 में हुई थी। उनकी पांच साल की एक बेटी और चार महीने का एक बेटा है। उनका परिवार डेढ़ महीने पहले ही छत्तीसगढ़ से अपने गांव स्यूटा लौटा था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.