रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा, बर्फबारी का लुत्फ उठाते दिखे श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले हर दिन करीब 3 हजार तीर्थयात्री आ रहे थे अब 6 हजार से ज्यादा आ रहे हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ने से कोरोना की गाइडलाइन के पालन में ढिलाई बरती जा रही है। केदारनाथ धाम में रविवार को दोपहर हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया।

वहीं, मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं की करीब 400 मीटर लंबी लाइन लगने से अव्यवस्थाएं फैलनी शुरू हो गई हैं। व्यवस्था न होने से रात के समय सैकड़ों तीर्थयात्री मंदिर परिसर के बाहर ठंड में सोने को मजबूर हैं। केदार यात्रा पर तक 96 हजार 671 हजार तीर्थयात्री आ चुके हैं। इनमें 26 हजार पांच सौ तीर्थयात्री हेली सेवा से धाम पहुंचे हैं।

12 जून से केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी। अब तक 96 हजार 671 तीर्थयात्री धाम पहुंचकर बाबा के आशीर्वाद कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण होटलों के दाम भी बढ़ गए हैं, जबकि खाने के दामों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.