उधम सिंह नगर के खटीमा में प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन माफिया पर शिकंजा कसा है। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पोकलैंड मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।
पोकलैंड मशीन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन में लगी हुई थीं। प्रशासन ने अवैध रूप से मिट्टी परिवहन करते पकड़ लिया। प्रशासन ने दोनों वाहनों को पकड़ने के बाद चालान करते हुए सीज कर दिया।
पिछले कई महीनों से खटीमा अवैध मिट्टी खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। लगातार अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। आज (बुधवार) खटीमा एसडीएम निर्मला बिष्ट को जैसे ही अवैध मिट्टी खननन की सूचना मिली वो बेरीघाट गांव में पहुंचे और छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन को जब्त कर लिया।
एसडीएम निर्मला बिष्ट के मुताबिक, खटीमा में काफी समय से अवैध मिट्टी खनन की सूचनाएं मिल रही थीं। आज सूचना मिलने के बाद बेरी घाट गांव में छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.