उत्तराखंड स्पेशल: पहाड़ों के बीच बना वो मंदिर जहां दान नहीं लिया जाता, प्रसाद में मिलती है चाय

लोग अपनी मन्नतों को लेकर भगवान के घर जाते हैं। भगवान को खुश करने के मकसद से मंदिरों में चढ़ावा चढ़ाते हैं। दान करते हैं।

देशभर के हर मंदिर में दान से मंदिर प्रशासन की लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई होती है, लेकिन देहरादून का एक ऐसा मंदिर है। जहां दान स्वीकार नहीं किया जाता है। देहरादून में मसूरी रोड पर स्थित प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर के प्रशासन का मानना है कि भगवान धन, ऐश्वर्य, छप्पन भोग वगैरह के नहीं, बल्कि भाव के भूखे होते हैं। इसी भाव को ध्यान में रखते हुएमें दान स्वीकार नहीं है। मंदिर देहरादून-मसूरी रोड पर घंटाघर से करीब 12 किलोमीटर दूर कुठाल गेट के पास हरी-भरी पहाड़ियों के बीच सड़क के किनारे स्थित है प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर देहरादून के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है।

ये मंदिर देश की उन चुनिंदा मंदिरों में से एक है जहां दान पेटी नहीं है। श्रद्धालुओं को मंदिर की तस्वीर लेने पर भी बाबंदी है। कोई भी मंदिर में दर्शन कर सकता है और प्रसाद के रूप में मंदिर की रसोई में परोसी जाने वाली चाय ले सकता है। जिस कप में आप चाय पियेंगे उसे आपको खुद ही धोना भी पड़ेगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर एक शिलापट लगा है, जिसमें बांग्ला भाषा में एक फरमान अंकित है। इसमें किसी भी तरह के चढ़ावे की मनाही का निर्देश दिया गया है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग इस मंदिर का मुख्य आकर्षण हैं, जो दुर्लभ पत्थरों और स्फटिक के बने हुए हैं। स्फटिक एक तरह का बर्फ का पत्थर है, जो लाखों वर्ष बर्फ में दबे होने से बनता है। यह दिखने पारदर्शी और कठोर होता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.