पिथौरागढ़ के चंडाक इलाके के छाना गांव में गुलदार का आतंक देखने के मिला है। 11 साल की किशोरी को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग घास लेकर जंगल से घर लौट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने हमला कर दिया। नाबालिग को गुलदार घसीट कर ले जा रहा था। कुछ महिलाओं ने देखा और शोर माचाया। गुलदार कुछ दूर ले जाकर बच्ची को छोड़ दिया। हमले में घयाल बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बच्ची की मौत की खबर गांव में फैलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। बच्ची की मौत के बाद इलाके के लोग गुस्से में हैं। लोगों ने वन विभाग की टीम से मांग की है कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मार दिया जाए। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार दो लोगों को निवाला बना चुका है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.